Indore – आदतन अपराधी और फरार चल रहे  गैंगेस्टर युवराज को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा

आदतन अपराधी और फरार चल रहे  गैंगेस्टर युवराज को क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा

इंदौर में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हांथ लगी है जहां दो महीने से फरार चल रहे एक गैंगेस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीआईजी रूचिवर्धन ने जानकारी देते हुए बताया कि फरार चल रहे एक गैंगेस्टर युवराज उस्ताद को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि खुफिया सूत्रों से जानकारी पुख्ता कर गैंगेस्टर को गिरफ्तार किया गया इसके लिए परदेशी पुलिस की सहायता से क्राइम ब्रांच ने एअरपोर्ट को घेरकर आरोपी को धर लिया।  
गौरतलब है कि  20 जनवरी को कलेक्टर ने युवराज के खिलाफ वारंट जारी किया था तभी से वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।  बुधवार सुबह वह अपने परिजनों से मिलने मुबई से इंदौर पहुंचा था। कुछ समय बाद वह वापस मुंबई लौटने वाला था। तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
युवराज पर दर्ज हैं कई मुकदमे
युवराज पर हत्या ,अवैध वसूली, संगठित गिरोह में अपराध सहित कई मुकदमें दर्ज हैं उसने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए जेल में बंद गैंगस्टर जीतू ठाकुर की हत्या करवा दी थी। इन मामलों को संज्ञान में लेते हुए उसे एसटीएफ ने अपनी लिस्ट में शामिल कर रखा है साथ ही प्रशासन ने उस पर रासुका भी लगा रखी है। 
आदतन है अपराधी
पुलिस ने बताया कि युवराज बदमाशों के साथ मिलकर अवैध वसूली करता था। वह विवादित संपत्तियों का निपटारा भी करवाता था। अवैध वसूली के जरिए इसने अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया था। युवराज और उसके गिरोह के सदस्यों पर मारपीट अवैध वसूली, हत्या का प्रयास जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। परदेशीपुरा थाने में युवराज और उसके साथियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।
फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Exit mobile version