कांग्रेस को टांग अड़ाने की आदत, बीजेपी के अंदर नाम छपवाउ नेतागिरी नहीं होतीः विश्वास सारंग

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः– देश के सबसे साफ शहर इंदौर मे सबसे बड़े सीएनजी प्लांट लोकार्पण के आमंत्रण पत्र को लेकर सियाली हलचल तेज हो गई है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह का नाम पोस्टर में ना होने से पहले तो उन्होंने कार्यक्रम से किनारा बना लिया है और अब कांग्रेस बीजेपी को घेरने में लगी हुई है। पूर्व मंत्री औऱ मौजूदा विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि सरकार में गुटबाजी इतनी हावी हो गई है कि विभागीय मंत्री का नाम ही नही है। परम्परा तो यह है कि विभागीय मंत्री आए ना आए उनका नाम होना चाहिए। और जो दलबदल कर गया है उनका नाम प्रमुखता से दिया गया है।

जिसके जवाब में कांग्रेस पर पलटवार करते हुए प्रदेश के चिकित्सा सिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- मुझे बड़ी आश्चर्य की बात है, वह किसी कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, तो कांग्रेस के इसमें गुटबाजी दिख रही है। कांग्रेस को हमेशा टांग अड़ाने की आदत है, हमारो यहां कोई कार्यक्रम में शामिल नहीं होता तो जरूरी नहीं कि उसका नाम लिखा जाए।

Exit mobile version