ज्ञानवापी सर्वे : 52 लोग की एक टीम गई अंदर, 12 बजे तक चलेगा सर्वे, 1500 से ज़्यादा जवानों की नज़रे चप्पे चप्पे पर

वाराणसी के ज्ञानवापी में सर्वे-वीडियोग्राफी शुरू हो गया है। कोर्ट ने सर्वे कराने की जिम्मेदारी एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्र को सौंपी है। उनके साथ स्पेशल कमिश्नर और असिस्टेंट कमिश्नर भी हैं।

बताया जा रहा है कि एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्र, उनके सहयोगी और वादी-प्रतिवादी पक्ष के 52 लोग परिसर के अंदर पहुंचे हैं। तहखाने तक जाकर टीम सर्वे करेगी। सर्वे दोपहर 12 बजे तक चलेगा।

जानें ज्ञानवापी सर्वे से जुडी कुछ और खास बातें

वहीं, सर्वे से पहले प्रशासन ने ज्ञानवापी परिसर के चारों तरफ 500 मीटर तक पब्लिक की एंट्री बंद करा दी है। करीब एक किमी. के दायरे में 1500 से ज्यादा पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा में लगे हैं। जिनकी नज़र चप्पे चप्पे पर है।

इधर, शुक्रवार को सर्वे को लेकर वाराणसी डीएम कौशलराज शर्मा ने हिंदू और मुस्लिम, दोनों पक्षों के साथ बैठक की थी। उन्होंने सर्वे के दौरान दोनों पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। मुस्लिम पक्ष अंजुमन-ए-इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने कहा है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट से कोई फैसला नहीं आ जाता है, वह सर्वे में सहयोग करेंगे।

Exit mobile version