ग्वालियर : ग्राम पंचायत की जानकारी मांगने पर दलित कार्यकर्ता को सरपंच पति ने बेरहमी से पीटा, पिलाई पेशाब

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर ज़िले से बड़ा मामला सामने आया है जहां ग्राम पंचायत से संबंधित जानकारी मांगने पर एक दलित RTI एक्टिविस्ट की जमकर पिटाई तो की ही गई और साथ ही जूते में भरकर पेशाब भी पिलाई गई।
बताया जा रहा है कि RTI कार्यकर्ता का नाम शशिकांत जाटव है। जिसने बरही ग्राम पंचायत में RTI लगाकर महत्वपूर्ण जानकारी मांगी थी। जिसके बाद ग्राम पंचायत में बवाल मच गया।
इसके बाद सरपंच के पति, पंचायत सचिव ने 23 फरवरी के दिन शशिकांत को ग्राम पंचायत कार्यालय में बुलाया। सबने मिलकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और आरोप है कि फिर करीब 7 लोगों ने शशिकांत को बेरहमी से पीटा। पिटाई के दौरान जातिवादी गाली गलौच भी की गई। जबकि, शशिकांत की पत्नी ने बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने शशिकांत को जूते में भरकर पेशाब पिलाई।
कहा जा रहा है कि पिटाई के शशिकांत जाटव को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालात ज्यादा गंभीर होने पर दिल्ली के एम्स में शिफ्ट करना पड़ा। जहां उनका इलाज जारी है।
इधर, पनिहार पुलिस ने घायल RTI कार्यकर्ता शशिकांत की शिकायत पर 7 आरोपियों के खिलाफ़ हत्या की कोशिश, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम में केस दर्ज किया है। आरोपियों में बरही की आशा कौरव, संजय कौरव, धामू, भूरा, गौतम, विवेक शर्मा और सरनाम सिंह शामिल हैं। वहीं, घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


.jpeg)

