ग्वालियर :- नाबालिग का हुआ अपहरण, पुलिस ने जताई प्रेम प्रसंग की आशंका..!

ग्वालियर :- नाबालिग का हुआ अपहरण, पुलिस ने जताई प्रेम प्रसंग की आशंका..!

 ग्वालियर/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश(MadhyaPradesh) में जहां एक तरफ तेजी से कोरोनावायरस(CoronaVirus) संक्रमितों का इजाफा हो रहा है, तो वहीं आज ग्वालियर से एक बेहद निंदनीय खबर आई. आपको बता दें कि ग्वालियर(Gwalior) में नाबालिग का अपहरण हुआ है. पुलिस ने इस घटना में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है. 

 बता दे कि हथियार के दम पर नाबालिग का अपहरण हुआ है. चार लोगों के खिलाफ अपहरण के आरोप में मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है. यह घटना बहोड़ापुर(Bahodapur) थाने के सागर तला इलाके की है.

 युवती के परिजनों ने कहा कि देर रात चार युवक उनके घर आए और बंदूक की नोक पर युवती का अपहरण कर उसे ले गए. पुलिस मामले की पूरी जांच में जुटी है.

 इस संदर्भ में अब मध्यप्रदेश में राजनीति (Politics)भी शुरू हो गई है. विपक्ष नेता लगातार शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साध रहे हैं.

 कांग्रेस नेता ओमकार सिंह मरकम(Omkar Singh Markam) ने कहा कि पूर्व की शिवराज सरकार में मप्र बलात्कार में नंबर 1 था। और अब ऐंसा लग रहा है Shivraj सरकार दोबारा वही महौल बनाना चाहती है। छोटी छोटी बच्चियों से बलात्कार , अपहरण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। शिवराज सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई।।

https://twitter.com/IncOmkarSingh/status/1267405176492576768?s=19

 

 

Exit mobile version