ग्वालियर : अब पद यात्रा पर निकलेंगे मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर, करेंगे ये काम

ग्वालियर : हमेशा अपने कामों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पदयात्रा (Padyatra) निकालने की घोषणा की है। ऊर्जा मंत्री 4 अप्रैल से 7 अप्रैल तक ग्वालियर से दतिया तक पदयात्रा निकालेंगे। 

इस पदयात्रा के दौरान आने वाले नगरों, ग्रामों एवं मजरे टोलों में विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं को सुनेंगे और निराकरण करायेंगे। पदयात्रा के दौरान आने वाले बड़े नगरों में जन-चौपाल और शिकायत निवारण शिविर लगाये जायेंगे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पदयात्रा के दौरान जगह जगह चौपाल और जन समस्या निवारण शिविर लगाकर उनका निवारण करेंगे। उन्होंने कहा कि जब मैं दतिया का प्रभारी मंत्री था तब कोरोना काल में मैंने मां पीताम्बरा से प्रदेश को इस बीमारी से निजात दिलाने की मांग की थी, अब मां ने मेरी प्रार्थना सुन ली है तो मैं उनके दर्शन करने जा रहा हूँ।

Exit mobile version