ग्वालियर :- जो रात दिन देश हित में दे रहे हैं सेवा, उसी कोरोना फाइटर डॉक्टर को पड़ोसियों ने फ्लैट में जाने से रोका, और फिर कुछ यूं हुआ…..

ग्वालियर / गरिमा श्रीवास्तव:– इस वक्त महामारी के दौर में डॉक्टर दिन रात अपनी सेवाएं देने में लगे हैं. जिस बीच ग्वालियर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां एक कोरोना फाइटर डॉक्टर को पड़ोसियों ने फ्लैट में जाने से रोका. हालांंकि मौके पर पहुंची मीडिया और पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया.

बता दें कि ग्वालियर (Gwalior)के हरिशंकर पुरम में साहिल अपार्टमेंट(Sahil apartment) में डॉ रवि गुप्ता (Dr.Ravi Gupta)किराए से रहते हैं. जहां आज पड़ोसी उन्हें फ्लैट में जाने से रोकने लगे. डॉ रवि गुप्ता कोविड-19(COVID-19) की रैपिड एक्शन टीम (Rapid Action Team)में शामिल है. डॉक्टर को रोकने के बाद जमकर विवाद शुरू हो गया. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस पहुंचते ही पड़ोसियों की जम कर क्लास लगाई. जिसके बाद पड़ोसियों ने उन्हें फ्लैट में जाने दिया. 

 तहसीलदार शिवानी पांडे (Shivani Pandey)को सूचना मिलते ही वह घटनास्थल की तरफ रवाना हो गई. 

Exit mobile version