ऐसी क्या मजबूरी, जो मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर को तलना पड़े पकोड़े, कमलनाथ बैठे धरने पर

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 70 साल पुरानी सब्जी मंडी की शिफ्टिंग इस समय पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां एक तरफ कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है तो वहीं दूसरी तरफ नाराज सब्जी कारोबारियों को मनाने के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भारी जतन कर रहे हैं।

दरअसल, हजीरा सब्जी मंडी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र में आती है। लेकिन सरकारी योजना के तहत जिला प्रशासन ने इस मंडी तोड़कर  कारोबारियों को इंटक मैदान में शिफ्ट कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार ज्यादातर दुकानदार शिफ्ट हो चुके हैं, लेकिन करीब 100 पुराने दुकानदार हजीरा सब्जी मंडी हटाने का विरोध कर रहे हैं। जिनको मनाने में मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर कोई कसर नहीं छोड़ रहें है। 

उनका कहना है कि कारोबारियों की समस्या हल करना और व्यवस्थाएं बनना उनकी जिम्मेदारी है।

इसी सिलसिले में मंत्री तोमर ने मंडी में अपने हाथ से पकौड़े तक तले और कारोबारियों को खिलाए। इतना ही नहीं कारोबारियों की परेशानियों को जानने के लिए ऊर्जा मंत्री बोरिया बिस्तर डालकर रात भर वहीं सोए। 

इसके अलावा शनिवार सुबह एक-एक दुकानदार से बातचीत की, उनकी नाराजगी दूर करने मंत्री जमीन पर बैठे, हाथ जोड़े। 

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसके विरोध में धरना दिया। उन्होंने सब्जी कारोबारियों से कहा कि उनकी लड़ाईं में कांग्रेस साथ खड़ी है। मैं न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए आपके बीच आया हूं।

 

 

Exit mobile version