ग्वालियर: शराब माफिया बेख़ौफ़, घर से बेची जा रही अवैध शराब, देखें वीडियो

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में चंदू पुरा में पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं भर्ती लोगों की आँख की रोशनी प्रभावित हुई हैं।
बावजूद इसके ग्वालियर में लोग बेख़ौफ़ होकर अपने घरों से अवैध शराब बेच रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला घर के अंदर से शराब बेचती दिख रही हैं। 41 सेकण्ड के वायरल वीडियो में एक महिला किसी को शराब देती दिख रही है और कह रही है कि ये ठेके वाले दे गए थे, सख्ती चल रही है, माल देना बंद हैं।
https://twitter.com/QaidJohar52/status/1378617412052914180?s=19
खास बात ये है कि वायरल वीडियो उसी महाराजपुरा थाना क्षेत्र बताया जा रहा है जहां पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो चुकी हैं।
वहीं, मामले में पुलिस जाँच कर रही है लेकिन बड़ी बात ये है कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी ना तो पुलिस प्रशासन और ना ही आबकारी विभाग शराब माफिया पर नकेल कस पा रहा हैं। ग्वालियर में अवैध शराब का धंधा बेख़ौफ़ जारी हैं।
इन सबके बीच सवाल ये उठता है कि मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग का मुख्यालय ग्वालियर में ही हैं। यहां आबकारी विभाग के तमाम बड़े अधिकारी बैठते है, ग्वालियर और चम्बल दोनों संभागीय मुख्यालय हैं। ग्वालियर और मुरैना में पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी बैठते हैं। केंद्र और राज्य सरकार में ग्वालियर चम्बल संभाग का प्रभावी नेतृत्व भी हैं। इतना सब होने के बाद भी ग्वालियर चम्बल अंचल में शराब माफिया बेख़ौफ़ है और लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा हैं।




