"नाथ" का साथ छोड़ेंगे पूर्व मंत्री गोविंद सिंह, थामेंगे "कमल"?? नेता प्रतिपक्ष ना बनाए जाने पर छलका दर्द…
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह का मीडिया के सामने दर्द छलका हैं। पूर्व मंत्री का ये दर्द नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए जाने पर सामने आया।
क्या कहा पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने
नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला पार्टी को लेना था, मैं लायक नही हूं इसलिए नेता प्रतिपक्ष नही बनाया होगा। मुझमें कोई कमी दिखी होगी। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कहा की मैं परिक्रमा करने वाला या किसी गुट का आदमी नही हूं। कांग्रेस में भी कई कमियां है, जिसका असर उपचुनावों पर पड़ेगा।
बता दे कि डॉक्टर गोविंद सिंह ग्वालियर चंबल से कांग्रेस पार्टी का बड़ा चेहरा और कांग्रेस के सीनियर विधायक हैं।
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उतरे समर्थन में
हालही में शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सिंधिया के कट्टर समर्थक गोविंद सिंह राजपूत ने भी उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया था। उन्होंने इशारों ही इशारों में गोविंद सिंह से कहा था कि कांग्रेस ने उनकी उपेक्षा की हैं। नेता प्रतिपक्ष के दावेदार थे लेकिन नहीं बनाया गया। अब आपके पास मौका है फैसला लें।
सुत्रों की माने तो बार बार उपेक्षा किए जाने से गोविंद सिंह नाराज हो गए है, हालांकि पार्टी उन्हें मनाने की पूरी कोशिश में जुटी हुई हैं। लेकिन अटकलें ये भी लगाई जा रहीं है कि वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगर गोविंद सिंह भाजपा में जाते है तो ये कांग्रेस के लिए बहुत ही तगड़ा झटका होगा।