जज बदलवाना चाहते थे, ठुकरा दी गयी याचिका

यौन शोषण और हत्या के मामले में सजा काट रहे राम रहीम के सहयोगी की याचिका को खारिज कर दिया गया है. सहयोगी कृष्ण लाल ने सीबीआई की अदालत में याचिका दाखिल करते हुए कहा था कि उन्हें जज पर भरोसा नहीं है. इसलिए उन्हें बदला जाए.

सीबीआई अदालत ने उक्त याचिका को खारिज कर दिया है. आज राम रहीम पर रंजीत सिंह हत्या के मामले में सुनवाई हुई है. अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होनी है.

गौरतलब है कि जज जगदीप सिंह को बदलने की मांग पिछली सुनवाई के दौरान की गयी थी.

Exit mobile version