गुना : विवादों में घिरे कांग्रेस MLA लक्ष्मण सिंह, कहा कलेक्टर की औकात क्या है? उनके जैसे कितने आए और गए, ये है पूरा मामला 

गुना : हमेशा अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए है। दरअसल, शनिवार को विधायक लक्ष्मण सिंह ने बढ़ती महंगाई को लेकर गुना में पदयात्रा निकाली थी। पदयात्रा के बाद उन्होंने वहां मौजूद आम लोगों को संबोधित किया। 

इसी दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह की जुबान फिसल गई और कलेक्टर को लेकर वो अपशब्दों का इस्तेमाल कर बैठे। उन्होंने कहा की कलेक्टर की औकात क्या है? उनके जैसे कितने आए और गए। चाचौड़ा विधायक ने कहा कि प्रशासन में बैठे चीफ सेक्रेटरी, कलेक्टर, एसडीएम जनता के नौकर हैं। जनता इनकी मालिक है।

इतना ही नहीं आम जनता को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह ने प्रशासन पर जमकर क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को कार्यक्रम की अनुमति देते समय प्रदेश में कोरोना संक्रमण नहीं फैलता है लेकिन कांग्रेस की रैली हो या फिर किसानों की आवाज उठाने के समय कोरोना फैलने लगता है।

बता दे कि चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह के साथ राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान जयवर्धन सिंह ने भी महंगाई को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों को आधे हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 500 करोड़ों में जयचंद विधायकों को खरीद कर पैसों के बल पर सरकार बनाई गई है। लेकिन प्रदेश में महंगाई जारी है। प्रदेश में बीजेपी की सरकार को 17 महीने हो चुके है, बावजूद महंगाई बढ़ती जा रही है।

Exit mobile version