Breaking: गुना घटना को लेकर,CM शिवराज ने कलेक्टर औऱ एसपी को दिया हटाने का आदेश

Breaking: गुना घटना को लेकर शिवराज ने कलेक्टर औऱ एसपी को दिया हटाने का आदेश
 
गुना की घटना को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना के कलेक्टर और एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए है ।
मध्यप्रदेश के गुना में  किसान को पुलिस ने बड़ी बेरहमी से पीटा था..
जिसको लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बड़ा बयान आया…..औऱ उन्होंने कहा कि इस तरह की दुर्भाग्य पूर्ण घटनाओं से बचना चाहिए..

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी आया था बयान

क्या था पूरा मामला –
सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गए एसडीएम और पुलिस के सामने किसान और उसकी पत्नी ने जहर पी लिया था, जिसमें महिला की हालत नाजुक बताई जा रही थी ॥
दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।। पुलिस और प्रशासन की टीम सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने के लिए पहुंची थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। किसान और उसकी पत्नी के कीटनाशक पीने का वीडियो भी सामने आया था और जमकर वाइरल हुआ था ॥

Exit mobile version