सभी खबरें

ट्रंप का दौरा: सुंदरता पर खर्च किये 100 करोड़, प्रियंका गांधी ने पूछा कहां से आया ये पैसा? 

नई दिल्ली – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की भारत यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर आने वाले हैं। ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर तैयारियों जोरशोर चल रही हैं। ट्रंप के आगमन को एक उत्सव की शक्ल दी जा रही हैं। अपने खास मेहमान की मेजबानी में भारत कोई कमी नही रखना चाहता हैं। ट्रंप परिवार की मेहमाननवाजी में कोई कसर ना रह जाए, इसके लिए विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं। 

वहीं, ट्रंप के इस भारत दौरे पर सियासत का दौर भी शुरू हो गया हैं। ट्रंप के भारत दौरे को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमला बोल रहा हैं। दरअसल, ट्रंप के इस दौरे पर केंद्र सरकार पानी की तरह पैसे बहा रहीं हैं। खबरों की मानें तो, राष्ट्रपति की यात्रा से पहले अभिनंदन समिति ने शहर की सुंदरता पर 100 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। 

बता दे कि शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यात्रा पर खर्च किए जा रहे करोड़ो रुपए को लेकर मोदी सरकार का घेराव किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार से सवाल भी पूछा। 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर 100 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन ये पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा हैं। समिति के सदस्यों को पता ही नहीं कि वो उसके सदस्य हैं। क्या देश को ये जानने का हक नहीं कि किस मंत्रालय ने समिति को कितना पैसा दिया? समिति की आड़ में सरकार क्या छिपा रही है?”

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए ट्वीट के साथ एक रिपोर्ट शेयर करते हुए उन्होंने यह सवाल किया। बता दे कि प्रियंका गांधी का निशाना 'ट्रंप नागरिक अभिनंदन समिति' की ओर था। यही समीति अमेरिकी राष्ट्रपति की गुजरात यात्रा का प्रबंधन देख रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button