लालजी टंडन ने चखा गरीबों में बांटे जाने वाला भोजन, सभी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – देशभर में इस समय लॉक डाउन का दौर जारी हैं। केंद्र से लेकर राज्य की सभी सरकारे उन लोगों के लिए चिंतित है जिनके घरों में चूल्हे नहीं जल पा रहें। वहीं, सरकार समेत कई सामाजिक संगठन इस संकट के दौर में आगे आए हैं। स्थान—स्थान पर भोजन सामग्री बनाई जा रही है, इसे गरीबों को बांटा जा रहा हैं। 

इसी बीच आज मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने गरीबों को वितरण के लिये राजभवन में बनाये जा रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। रसोई घर और पैकिंग व्यवस्थाओं की शुद्धता, स्वच्छता और सेनेटाइजेशन की व्यवस्थाएँ देखी।

इसके अलावा उन्होंने राज्यभवन के रसोई घर में भोजन पैकेट में रखी जाने वाली खाद्य सामग्री की जानकारी ली। इतना ही नहीं लालजी टंडन ने भोजन निर्माण में स्वच्छता और शुद्धता की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही,  राज्यपाल ने भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता भी जानी।

Exit mobile version