सभी खबरें

कोरोना से हुआ राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, गैरज़िम्मेदार है गृहमंत्री – पूर्व मंत्री का बड़ा बयान

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन 21 जुलाई को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में हुआ था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां करीब डेढ़ माह तक उनका इलाज चला। 

राज्यपाल लालजी टंडन के निधन के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने दावा किया है कि राज्यपाल का निधन कोरोना वायरस के कारण हुआ हैं। इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भी तंज कसा। 

पीसी शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा – जिस राज्य के राज्यपाल का कोरोना महामारी के चलते दुखद निधन हो गया हो, जिस राज्य का मुखिया मुख्यमंत्री कोरोना महामारी के कारण अस्पताल में भर्ती हो, उस राज्य का गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा इतना गैरजिम्मेदार कैसे हो सकता हैं। न मुंह पर मास्क है, न सोशल डिस्टेसिंग।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के राजभवन में कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद राजभवन को राजभवन को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था।

बहरहाल, पीसी शर्मा के इस दावे के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई हैं।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button