सरकार ने पलटा कमलनाथ का फैसला, जनता चुनेगी महापौर, मंत्री भूपेंद्र सिंह का बड़ा बयान

भोपाल : मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनावों से पहले शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
जिसके तहत अब पार्षद के बजाय जनता ही महापौर को चुनेगी।

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया की कमलनाथ सरकार के फैसले को बदला जाएगा। पुराने नियमों से चुनाव होंगे। एक शहर में एक ही महापौर होगा। हम अध्यादेश लायेंगे आयुक्त को सूचित कर दिया गया है।

महापौर नगर पालिका और नगर परिषदों में अध्यक्ष जनता चुनेगी। उन्होंने कहा कि महापौर और अध्यक्ष शहर का प्रतिनिधित्व करता है जनता से निर्वाचित होना चाहिए। जोड़ तोड़ खरीद फरोख्त की गुंजाइश नहीं होती है, निष्पक्षता के साथ जनता को अपना महापौर अध्यक्ष चुनने का अवसर मिलता है।

Exit mobile version