सभी खबरें

भारत सरकार अफगानिस्तान के सभी हिंदुओं को भारत लाएगी, अच्छा हुआ मैंने सीएए के लिए लड़ाई लड़ी – कंगना 

मुंबई :अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद काबुल में भारी अफरातफरी है , वहां लोग जान बचाने के लिए देश से निकलना चाहते हैं।  तालिबान के काबुल पहुंचते यहां के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर निकल गए। ऐसे हालातों को देख हर कोई दुखी है। वहीं अफगानिस्तान की ऐसी हालत पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए हमारे बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी हैं | 
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी  हेमा मालिनी टेलीविजन पर काबुल के हालातों को देखकर परेशान महसूस कर रही हैं । खुद हेमा एक दफा अफगानिस्तान गई थीं |  क्योंकि हेमा ने साल 1974 में आई फिल्म 'धर्मात्मा' के लिए अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शूटिंग की थी।दिग्गज अभिनेत्री ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा, 'यह जो हो रहा है उसे देखकर और देश से भागने की कोशिश कर रहे लोगों को देखकर बहुत दुख होता है। एयरपोर्ट पर वह पागल भीड़ बहुत डरावनी है।'

वहीँ दूसरी तरफ सुर्ख़ियों  में रहने वाली कंगना ने भी सोशल मीडिया पर लिखा की  'आज हम इसे चुपचाप देख रहे हैं कल ये हमारे साथ भी हो सकता है'। इसके साथ ही कंगना ने एक और खबर पर अपने विचार साझा किए हैं जिसमें कहा जा रहा है कि भारत सरकार अफगानिस्तान के सभी हिंदुओं को भारत लाएगी। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा, 'अच्छा हुआ मैंने सीएए के लिए लड़ाई लड़ी , मैं पूरी दुनिया को बचाना चाहती हूं लेकिन मुझे इसकी शुरुआत अपने घर से करनी होगी'।
हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें लोग हवाई जहाज में लटक कर जा रहे थे। विमान के हवा में पहुंचते ही वह गिर गए। बताया गया कि यह लोग C-17 विमान पर लटक कर जाना चाह रहे थे। विमान के हवा में पहुंचते ही काबुल हवाई अड्डे के पास ही यह गिर ग।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस विमान से 3 लोग गिरे। अनुष्का शर्मा ने लिखा यह दिल चीरने वाले दृश्य हैं, किसी को भी ऐसे हालात का सामना नहीं करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button