26 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

राखी के दिन 7 साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पहना दी हथकड़ी

ग्वालियर मे हजीरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है| पुलिस ने 7 साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को रविवार को पकड़ लिया| आरोपी ने 9वीं की छात्रा को 47 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था| जिसके बाद से आरोपी पुलिस को 7 साल से चकमा दे रहा था।

राखी के दिन 7 साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पहना दी हथकड़ी

ग्वालियर: 
ग्वालियर मे हजीरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है| पुलिस ने 7 साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी को रविवार को पकड़ लिया| आरोपी ने 9वीं की छात्रा को 47 दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था| जिसके बाद से आरोपी पुलिस को 7 साल से चकमा दे रहा था। इधर उसके मददगार भाई, भाभी और बहन भी फरार थे। आरोपी के साथ उसकी भाभी भी पकड़ी गई है। पुलिस सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। अभी इस मामले में आरोपी का भाई और बहन फरार हैं।

ये पूरा मामला 18 दिसंबर 2014 का है, जहां हजीरा के गदाईपुरा निवासी 14 वर्षीय 9वीं की छात्रा को पास ही रहने वाला कल्लू सोनी अपने साथ भगाकर ले गया था। इस काम में उसकी बड़ी बहन मिथलेश ने मदद की थी। कल्लू, छात्रा को लेकर नागपुर अपने भाई श्याम सोनी और भाभी अनीता के पास ले गया। यहां 47 दिन तक उसे रखा और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। हजीरा पुलिस की टीम ने नाबालिग को नागपुर से बरामद किया था, लेकिन आरोपी कल्लू करण सोनी पुलिस के हाथ नहीं लगा था। वहां से पुलिस ने उसकी उसकी बहन मिथलेश, भाभी अनीता को गिरफ्तार किया था। बाद में यह दोनों भी बेल जंप कर फरार हो गईं। लगातार पुलिस कल्लू की तलाश कर रही थी। पूरे परिवार का गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके थे। पुलिस पर लगातार दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। TI हजीरा आलोक सिंह परिहार ने आरोपी की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी ASI शैलेन्द्र सिंह को दी।

दरअसल आरोपी की एक बहन शहर मे रहती थी, जो इस मामले में आरोपी नहीं थी, पुलिस ने उस पर नजर रखना शुरू किया। बहन भी बहुत तेज थी हर 2 महीने में अपना घर बदल लेती थी, पर पुलिस भी परछाईं की तरह पीछे लगी थी। पुलिस को पता था कि रक्षाबंधन पर आरोपी जरूर बहन के घर आएगा। 7 साल बाद बहन से राखी बंधाने आए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने राखी से पहले हाथ में हथकड़ी पहना दी। हालांकि उसकी बहन की मांग पर उसे तिलक कर राखी बांधने दी उसके बाद थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी कल्लू के साथ ही उसकी भाभी अनीता को भी गिरफ्तार किया है।
 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।