सभी खबरें

Breaking:- सरकार जल्द करेगी PUBG बैन! शुरू हो चुकी हैं तैयारियां

सरकार जल्द करेगी PUBG बैन! हुई तैयारियां 

नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव :- पबजी खेलने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है.. बता दें कि चीनी विवाद को लेकर अब भारत सरकार पबजी बैन करने की तैयारी में जुट गई है.

चीन के साथ तनाव के बाद 59 चीनी ऐप पहले ही बैन किए गए थे जिनमें लोकप्रिय ऐप टिकटॉक भी था। अब सरकार ने 275 अन्य चीनी ऐप की लिस्ट बनाई है, जो बैन हो सकते हैं। सरकार ने जो नई लिस्ट बनाई है, उसमें टेंसेंट कंपनी का लोकप्रिय गेम पबजी भी शामिल है।

भारत पबजी का सबसे बड़ा बाजार है। ऐप इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर के अनुमान के मुताबिक, PubG को अब तक लगभग 17.5 करोड़ लोगों ने इंस्टाल किए हैं.. 

 अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में चीन को भारत और कितने बड़े झटके देती है.. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button