सभी खबरें

सुबह BJP राम जन्मभूमि के नाम पर चंदा वसूल करते है और शाम को शराब पीते है – कांतिलाल भूरिया

मध्यप्रदेश/झाबुआ – झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया एक विवादित बयान के चलते प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। अपने विवादित बयान से एक बार फिर उन्होंने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी हैं। दरअसल, इस समय राम जन्मभूमि के लिए चंदा इक्कठा किया जा रहा हैं। जिसको लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हैं। कांग्रेस विधायक ने भाजपा पर चंदाखोरी का आरोप लगाया हैं। 

कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा कि मंदिर के नाम पर हजारों करोड़ रुपए भाजपा दबा कर बैठी हैं। जिसका उपयोग भाजपा नेता अपने स्वार्थ के लिए कर रहे हैं। मंदिर के नाम पर लिया जा रहे पैसे को मंदिर ट्रस्ट में जमा कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपए इकट्ठे किए गए हैं लेकिन अब तक उसका हिसाब नहीं दिया गया हैं। 

विधायक कांतिलाल भूरिया यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सुबह भाजपा राम जन्मभूमि के नाम पर चंदा वसूल करते हैं और शाम को शराब पीते हैं। भाजपा द्वारा कहा जाता है कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताई जाती हैं।  

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब राम मंदिर चंदा को लेकर विवादित बयान दिया गया हैं। इससे पहले भी कई राजनेता इसको लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button