भोपाल:- पीसी शर्मा की गैरमौजूदगी में खाली कराया जा रहा है उनका सरकारी बंगला, संपदा संचालनालय ने शुरू की कार्यवाही

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के सरकारी बंगले को शिवराज सरकार खाली करा रही है. आज संपदा संचालनालय की टीम पीसी शर्मा के सरकारी बंगले पर पहुंची और बंगले को खाली कराने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है. 

 उप चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए ग्वालियर में है पीसी शर्मा:-

 पूर्व मंत्री पीसी शर्मा इन दिनों चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए ग्वालियर में है. उनकी गैरमौजूदगी में सरकारी बंगले को खाली कराया जा रहा है. जिस पर पूर्व मंत्री ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो हमने इस तरह की कार्यवाही नहीं की थी। कृष्णा गौर और सुरेंद्र पटवा के बंगले खाली नहीं करवाए गए थे। पीसी शर्मा ने यह भी कहा कि मैं क्षेत्रीय विधायक हूं, सरकारी आवास पर प्राथमिक तौर से मेरा अधिकार बनता है परंतु फिर भी शिवराज सरकार इस तरह की कार्रवाई कर रही है। 

 बता दें कि कुछ दिनों पहले से ही मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार लगातार कांग्रेस नेताओं के सरकारी बंगले को खाली करा रही है. इसके साथ ही अभी देखा जा रहा है कि उन नेताओं के बंगले हर हाल में खाली कराए जा रहे हैं जो चुनाव में काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. पुलिस की बड़ी टीम यह कार्यवाही करने पीसी शर्मा के सरकारी बंगले पर पहुंची है. 

Exit mobile version