
गोपाल कांडा हरियाणा के सिरसा से विधायक हैं तथा हरियाणा में हुड्डा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
पूर्व में उनकी एम डी एल आर एयरलाईन्स के नाम से वे एक विमानन कंपनी भी चलाते थे।
इस कंपनी की एक कर्मचारी गीतिका की आत्महत्या के मामले में उनके ऊपर मुकदमा चल रहा है।
गोपाल कांडा ने हरियाणा लोकहित पार्टी का भी गठन किया था।
बात भाजपा की करें तो यही भाजपा ने पूर्व में कभी सड़क पर उतरकर की थी गोपाल कांडा की गिरफ्तारी की मांग, अब गोपाल कांडा को क्या मंत्री बनाएगी भारतीय जनता पार्टी ??????ऐसा लगता है की यह तो सत्ता को प्राप्त करने का एक ज़रिया मात्र बनकर रह गया है। आखिरकार बीजेपी को भी यह स्पष्ट करना चाहिए की उसका आयोजन अभियान बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं को इस विधायक की पूर्व के कृत्य से कोई दिक्क्त तो समझ नहीं आ रहीं?? या राजनीति के आगोश व सत्ता के परम सुख ने सब कुछ भुला दिया हैं। सवाल तो पूछना ही चाहिए जनता को भाजपा से।
गोपाल कांडा 2012 में हुई गीतिका शर्मा की आत्महत्या मालनें में आरोपी भी बनाए गए थे। गौरतलब है की गीतिका शर्मा की सुसाइड नॉट में कांडा का नाम सामने आने के बाद गीतिका के परिजनों ने कांडा पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। हालंकि इसके कुछ दिनों बाद ही गीतिका की माताजी ने भी आत्महत्या कर ली थी।
गोपाल कांडा के बारें में जहाँ तक बात करें तो बता दें की यह वहीँ कांडा है जो की पूर्व में एक एयरहोस्टेस के आत्महत्या करने के मामले में जेल की सलाखों के पीछे जा चुके हैं और अब हरियाणा में एक बीजेपी के संकट मोचक बनकर सामने आ रहें है।
समय बताएगा की क्या होता हरियाणा की राजनीती पर क्या फैसला आता हैं,जनता के फसलें के बाद अब सत्ता को पाने की भारी जद्दोजहद में भाजपा इस कदर मशगूल हो चुकी हैं की उसी कांडा के समर्थन में आ गए है जिसका वो कभी विरोध करती थी।
बहुत बढ़िया राजनीति में सब अपने हैं। जय हों।