धोनी के प्रसंशकों के लिए आई अच्छी खबर , जानकर हो जायेंगे खुश 

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फ़िलहाल क्रिकेट से छुट्टियां लिए हुए हैं। धोनी क्रिकेट से अलग होने के बाद भी अपने फिटनेस को लेकर मैदान में जमकर पसीना बहाते देखे गए हैं। धोनी 38 साल के होने के बाद भी उनके फिटनेस में कोई कमी नहीं हैं। धोनी खुद को फिट रखने के लिए इन दिनों अपने गृह नगर रांची में पसीना बहा रहे हैं। धोनी ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में टेनिस के युवा नेशनल खिलाड़ियों के साथ जमकर मैदान पर प्रैक्टिस मैच खेलें। 

धोनी अपने स्थानीय स्टेडियम में जाते हैं हमेशा 

गौरतलब है कि धोनी जब भी रांची में होते हैं, वह स्टेडियम जरूर जाते हैं और स्थानीय टेनिस खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस में शामिल होते हैं। धोनी जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का साथ खेल कर टेनिस खिलाड़ी फूले नहीं समाते। वहीं , खिलाड़ियों ने धोनी की खूब प्रशंसा किये और उनके बारे में कहा कि धोनी के साथ खेलकर उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। वे कहते हैं, 'ऐसा नहीं लगता कि धोनी सिर्फ क्रिकेट के धुरंधर हैं, वह तो दूसरे खलों में भी माहिर हैं। ' इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस के साथ समय बिताने का मौका दिया , इसके साथ ही उनके फैंस ने ऑटोग्राफ और सेल्फी भी ली । 

Exit mobile version