Corona Virus को लेकर मध्य प्रदेश से आया गुड न्यूज़

चीन से आई कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में खौफ का मंजर पसार रखा है। भारत में भी केरल में इस वायरस से पीड़ित कुछ संधिग्दों की पहचान की गई है। तो वहीं मध्य प्रदेश भो कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट पर है। बीते माह से अब तक लगभग 75 लोग चीन से भारत के मध्य प्रदेश आ चुके हैं। कुछ यात्रिओं को निगरानी में रखा गया था और जाँच के लिए उनके सैंपल को पुणे की वायरोलॉजी लैब भेजा गया था। यह जांच रिपोर्ट भी आ चूका है। रिपोर्ट में सभी सैंपल निगेटिवे आए हैं।

 

 

अधीक्षक डॉ। पीएस ठाकुर ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 2 साल के बच्चे और 19 साल के युवक की रिपोर्ट नेगेटिव है। दोनों को अब रेपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक अन्य युवती भी चीन से यात्रा कर लौटी थी। उसे होम आइसोलेशन में रखा गया था। युवती की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। अब तक पांच यात्रियों के सैंपल की जांच भेजी गई थी। बीते एक माह में 75 लोग चीन व अन्य प्रभावित देशों की यात्रा कर इंदौर आए थे। इनमें से छह मरीजों ने खुद एमवायएच में रिपोर्ट किया। 68 यात्रियों की घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की जा रही है।

Exit mobile version