लड़को से ज़्यादा smoke करती हैं लड़कियां :WHO की ताजा रिपोर्ट

लड़को से ज़्यादा smoke करती हैं लड़कियां :WHO की ताजा रिपोर्ट

ये अपने आप में पहली बार है जब कोई रिपोर्ट बता रही है कि स्मोकिंग के मामले में भी महिलाएं अब पुरुषों से आगे हो गई हैं.

कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा स्मोक करने लगी हैं.' बताते चलें कि भारत में भी ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (GATS) में लगातार बताया जा रहा है कि तंबाकू और स्मोकिंग के मामले में महिलाएं पुरुषों के बेहद करीब हैं. बीड़ी पीने के मामले में महिलाएं पहले से ही पुरुषों से ज्यादा हैं.

कैंसर और गैर-संक्रामक रोगों के बढ़ाती है स्मोकिंग
विभिन्न शोधों में ये साफ पाया गया है कि स्मोकिंग या तंबाकू उत्पादों के इस्तेमाल से कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है. इस उत्पादों के इस्तेमाल की वजह से ही दिल की बीमारी, हार्ट अटैक और अन्य गैर संक्रामक रोग होते हैं.

तंबाकू इस्तेमाल की वजह से मरते हैं 80 लाख
WHO का कहना है कि पूरी दुनिया में स्मोकिंग व अन्य तंबाकू उत्पाद इस्तेमाल करने की वजह से लगभग 80 लाख लोग मर जाते हैं. इसके अलावा लगभग 12 लाख लोग सिर्फ पैसिव स्मोकिंग की वजह से मरते हैं. ये वो लोग हैं जो स्मोकिंग करने वालो की वजह से प्रभावित होते हैं.

Exit mobile version