भूमाफिया घनश्याम राजपूत की 25 करोड़ की प्रॉपर्टी होगी अटैच, ईओडब्ल्यू को मिले अहम सुराग

भूमाफिया घनश्याम राजपूत की 25 करोड़ की प्रॉपर्टी होगी अटैच, ईओडब्ल्यू को मिले अहम सुराग

 

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- ईओडब्ल्यू रोहित हाउसिंग सोसायटी के मास्टरमाइंड भूमाफिया घनश्याम राजपूत की 25 करोड़ की 34 प्रॉपर्टी अब अटैच करने की तैयारी में जुट गई है. ईओडब्ल्यू को राजपूत के खिलाफ कई अहम सुराग मिले हैं जिससे ध्यान में रखते हुए अब घनश्याम राजपूत की 25 करोड की प्रॉपर्टी अटैच की जाएगी. भोपाल में उसके रोहित हाउसिंग सोसायटी सहित कई इलाकों में करोड़ों की प्रॉपर्टी सामने आई है.
 घनश्याम राजपूत के खिलाफ f.i.r. होना तय हुआ है. ईओडब्ल्यू जांच में लगभग 200 लोगों के नाम और रिकॉर्ड भी मिले हैं जिन्हें अपात्र होने पर भी गलत प्लॉट बांट दिए गए थे.

 ईओडब्ल्यू ने यह बात कही है कि वह घनश्याम राजपूत के खिलाफ आपराधिक कानून अध्यादेश 1944 के तहत कार्रवाई करेगा इसमें प्रावधान है कि किसी व्यक्ति ने अगर अपराध के जरिए प्रॉपर्टी इकट्ठा की है तो ऐसे मामले में केस कायम होने से उसके निराकरण या खात्मे तक प्रॉपर्टी को अटैच किया जा सकता है.

 

घनश्याम राजपूत हाऊसिंग सोसाइटी में गड़बड़ी का मास्टरमाइंड है. नगर निगम के अधिकारियो के अनुसार रोहित नगर में फेज -2 प्लॉट नम्बर-163 पर 2400 वर्गफीट में होटल का निर्माण चल रहा था. इसमें बिल्डिंग परमिशन तो ली गई थी लेकिन कंस्ट्रक्शन के दौरान दोनों साइड की जगह पर भी कार्य किया जा रहा था. 
कार्यवाही के दोराह जो सूंची प्रशासन को भेजी थी. उसमे घनश्याम का नाम शामिल था. जाँच के दौरान यह बात सामने आई की बिल्डिंग की परमिशन मनोज सिंह के नाम पर है. लेकिन अब यहाँ प्रोपरी घनश्याम के नाम पर है. 

15 साल से हो रही थी लड़ाई:-
रोहित नगर की सोसाइटी में 15 साल से लड़ाई चल रही है. सोसाइटी में 511 ऐसे लोग है. जिन्होंने पैसे जमा कर दिए है. लेकिन सोसाइटी में 15 साल से न्याय के लिए लड़ रहे है. आपको बता दे कि 22 करोड़ की गड़बड़ी करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के बाद मास्टर मांइड घनश्याम सिंह राजपूत को जेल हुई.और हाल ही में उसे जमानत भी मिल गई थी.

Exit mobile version