देश के किसी भी मेडिकल कालेज में या भोपाल में "गौमूत्र वार्ड" बनाया जाए, कांग्रेस प्रवक्ता में PM और शिवराज सरकार से किया आग्रह

मध्यप्रदेश/भोपाल : कांग्रेस ने मध्यप्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि उनकी समझ के आधार पर देश के किसी भी मेडिकल कालेज में या भोपाल में गौमूत्र वार्ड बनाया जाए। जो उनकी बातों पर विश्वास करते हैं, उन भाजपा या संघ के पेशेंट्स का इलाज गौमूत्र के माध्यम से किया जाए। और इसकी वैज्ञानिक स्थापना की जाए। रोज पूरे देश को दिग्भ्रमित करने में भाजपा के लोग अपनी ऊर्जा नष्ट करते हैं और देश को बहकाते रहते हैं। यह प्रक्रिया समाप्त होगी। इसका वैज्ञानिक शोध किया जाए। बकायदा मेडिकल कालेज में गौमूत्र बीट नाम से इसकी बीट स्थापित की जाए और बकायदा उसमें ट्रीटमेंट किया जाए।

ये बात कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कही।

दअरसल, भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दावा किया कि गोमूत्र अर्क का सेवन करने से कोविड-19 नहीं होगा, क्योंकि इससे फेफड़ों का संक्रमण दूर होता हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रतिदिन गोमूत्र अर्क का सेवन करती हूं, इसलिए मैं कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हुई और ना हाउंगी।’’

साध्वी प्रज्ञा के इसी बयान पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने तंज कसा, और कहा कि गोमूत्र से कोरोना के सफल प्रज्ञा के दावे को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गंभीरता से लेना चाहिए और सरकार को गोमूत्र चिकित्सा पर मेडीकल कॉलेज में 'गोमूत्र पीठ' स्थापित करनी चाहिए।

Exit mobile version