.jpeg)
भोपाल:- नौवीं कक्षा की नाबालिग के साथ नाबालिगो ने किया गैंगरेप, गर्भवती होने पर हुई जानकारी
भोपाल:- राजधानी भोपाल में महिला अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं पर उनके सभी दावे फेल होते नजर आ रहे हैं.
भोपाल की 14 वर्षीय छात्रा के साथ तीन वाले छात्रों ने गैंगरेप किया. जिसमें एक 21 वर्षीय युवक भी शामिल है.
घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम को परिजनों को बताया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सभी स्कूली छात्रों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि लड़की क्लान नौ की छात्रा है। अक्टूबर 2020 में लड़की अपने घर के बगल में कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूर से बात करती थी। इस दौरान उसका 14 वर्षीय पड़ोसी छात्र ने दोनों को साथ में देख लिया। इसके बाद से वह बदनाम करने की धमकी देने लगा।