
गाडावारा से दीपक अग्रवाल की रिपोर्ट : – चीचली गैंगरेप मामले में मीडिया की खबर को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल ही नरसिंहपुर के एडिशनल एसपी राजेश तिवारी और एसडीओपी सीताराम यादव को हटाने के आदेश दिए थे जिससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था एक बार फिर चीचली थाने के थाना प्रभारी चीचली थाना प्रभारी एएसआई अनिल सिंह निलंबित करते हुए उन पर आप मामला पंजीबद्ध कर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है । साथ ही पुलिस कप्तान अजय सिंह ने पूरे मामले को गंभीर बताते हुए खुद परिजनों से मिलने उनके गांव गए जहां परिजनों ने पुलिस द्वारा सहयोग न करने की बात कही जिस पर एसपी अजय सिंह ने चीचली एएसआई अनिल सिंह को भी सह आरोपी बनाते हुए निलंबित कर गिरफ्तारी किया है साथ ही पुलिस अधीक्षक ने गाडावारा थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि गैंगरेप को अंजाम देने वाले आरोपी सहित पीड़ित महिला को उसकने वाली पड़ोसी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वहीं गोटेटोरिया चौकी प्रभारी मिश्री लाल कूड़ापे और चीचली थाना के प्रभारी एसआई अनिल सिंह को सह आरोपी बनाते हुए उनकी भी गिरफ्तारी कर दी गई है इस दुखद घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ एवम् पीड़ितों को उस्काने के मामले में तीन आरोपी पर धारा 376 के तहत और दो आरोपियों पर धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है और सभी पांचों आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है
अजय सिंह , पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर