भोपाल में दोस्त ने की 22 वर्षीय युवक की हत्या

भोपाल में दोस्त ने की 22 वर्षीय युवक की हत्या

 

मध्यप्रदेश/भोपाल:

भोपाल में इस्लाम नगर निवासी 22 साल के फैज कुरैशी की चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसकी हत्या उसी के दोस्त ने की है, दोनों दोस्तो में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ उसके बाद 7 से 8 बार चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

फैज के परिचित अमान का कहना है कि रविवार को फैज अपने दोस्त सफीक के साथ सईदिया स्कूल ग्राउंड मैं बैठा था। और वही अमान कुछ दूरी पर अपने दोस्तों के साथ खड़ा था तभी उसने चिल्लाने की आवाज सुनी, जब वो वहां पहुंचा तो फेस जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था और सफीक वहां से भाग चुका था। जब फैज को अस्पताल ले गए तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सफीक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया और उसकी तलाश में जुट गई। अभी तक हत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है एएसपी रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के करण का खुलासा होगा।

Exit mobile version