धार:-बाबा बनकर रह रहा 9 वर्षो से फरार हत्या के प्रयास का स्थायी वारंटी सादलपुर पुलिस की गिरफ्त में

बाबा बनकर रह रहा 9 वर्षो से फरार हत्या के प्रयास का स्थायी वारंटी सादलपुर पुलिस की गिरफ्त में

धार से मनीष आमले की रिपोर्ट :- पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अभियान अंतर्गत सादलपुर पुलिस को सूचना मिली की वर्ष 2011 के हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी सिद्धनाथ उर्फ़ शोभाराम पिता शंकर भील, निवासी कन्दारिया थाना सादलपुर का अपना हुलिया बदलकर बाबा के रूप में रह रहा है|

जिस पर सादलपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त फरार आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो पता चला की बाबा के भेष में रह रहा व्यक्ति थाना सादलपुर के वर्ष 2011 के प्रकरण में फरार सिद्धनाथ उर्फ़ शोभाराम पिता शंकर भील, निवासी कन्दारिया ही है| पुलिस की सूझबूझ और मजबूत मुखबीर तंत्र के परिणाम स्वरुप शातिर फरार आरोपी को  इतने लंबे अंतराल बाद गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली|

Exit mobile version