मुसलमानों की चौथी और पांचवीं पीढ़ी हिंदू ही रही होगी, देख लीजिए इतिहास उठाकर – मंत्री उषा ठाकुर 

भोपाल : हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली मध्य प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में है। मंत्री उषा ठाकुर ने अपने एक बयान में कहा कि, इतिहास उठाकर देख लीजिए, मुसलमानों की चौथी और पांचवीं पीढ़ी हिंदू ही रही होगी। देश को सही इतिहास से वंचित रखा गया है। अब समय आ गया है कि, देश को सही इतिहास बताया और पढ़ाया जाए। 

मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि मेरे सामने भी ऐसे कई उदाहरण है। इसके अलावा, उन्होंने मौजूदा समय में बढ़ रहे खतरों से निपटने का हर बताते हुए कहा कि, हर घर में लाइसेंसी अस्त्र-शस्त्र और शास्त्र रखे जाएं। घरों में महापुरुषों के चित्र भी लगाए जाएं। बता दे कि भोपाल के भोजपुर क्लब में राजपूत महापंचायत की महिला विंग द्वारा आयोजित नारी शक्ति कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची मंत्री उषा ठाकुर ने ये बात कही थी। 

इसके अलावा मशहूर डायरेक्टर, गीतकार जावेद अख्तर द्वारा तालिबान से RSS की तुलना करने को उन्होंने दुखद बताया। उन्होंने कहा कि उनको बोलने से पहले सोचना चाहिए था, तालिबान के बर्बर शासन की तुलना संघ से करना बिल्कुल गलत है। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि, जिस देश ने जावेद अख्तर को नाम और शोहरत दी, उस देश के सेवाभावी संगठन के बारे में ऐसा कहना दुखद है। 

Exit mobile version