सेंधवा के 4 कोरोना वायरस पॉजिटिव को इलाज के बाद बड़वानी एवं इंदौर के अस्पताल से मिली छुट्टी

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – सेंधवा के 4 कोरोना वायरस पॉजिटिव बालमुकून्द गर्ग को उपचार के पश्चात इन्दौर से एवं अंजली सेन, सुनीता तथा रोहित अग्रवाल को उपचार के पश्चात बड़वानी के आशाग्राम अस्पताल से मंगलवार को छुट्टी मिल गई हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॅ. अनीता सिंगारे ने बताया कि बड़वानी में 41 लोग कोरोना वायरस पाॅजिटिव पाये गये थे, इसमें से 30 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। उन्होने बताया कि अब 10 कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो का उपचार चल रहा हैं। इसमें से 4 बड़वानी में एवं 6 इन्दौर में उपचारार्थ हैं। जबकि 1 व्यक्ति की इन्दौर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे ने बताया कि मंगलवार को ही इन्दौर की रहवासी एवं आशाग्राम में उपचारार्थ सुरजबाई को भी डिस्चार्ज कर दिया गया हैं।

Exit mobile version