राज्यसभा चुनाव LIVE:- 3 सीटों के लिए 4 उम्मीदवार, आखिर किसकी जीत होगी इस बार

राज्यसभा चुनाव:- 3 सीटों के लिए 4 उम्मीदवार, आखिर किसकी जीत होगी इस बार

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव शुरू होने का वक्त लगभग शुरू हो गया है. इस राज्यसभा चुनाव में 3 सीटों के लिए 4 उम्मीदवार हैं. भाजपा की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह सोलंकी तो वहीं कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह और सुमेर सिंह बरैया उम्मीदवार है. बता दें कि वोटिंग शुरू होने से पहले कांग्रेस के 92 विधायक कमलनाथ के बंगले पर ब्रेकफास्ट के लिए पहुंचे. कांग्रेस और भाजपा की रणनीति लगभग बन चुकी है. सभी चुनाव के लिए तैयार हैं. 

 मतदान के लिए विधानसभा में विधायकों के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया है. कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा पहुंच चुके हैं. विधानसभा के सेंट्रल हॉल में यह मतदान होगा. 

Exit mobile version