
मध्यप्रदेश/भोपाल:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन महंगाई के मुद्दे पर आज भोपाल पहुंचे, और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी की केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर निशाना साधा| अजय माकन ने कहा कि इस घोर संकट के समय में आसमान छूती कीमतें आम लोगों के जले पर नमक छिड़क रही है, लेकिन जरूरत के सामान के लिए जनता ज्यादा से ज्यादा मूल्य चुकाने को मजबूर हो गई है|
अजय माकन ने यह भी कहा कि जिस समय जीडीपी वृद्धि कम होती जा रही हो ऐसे में सरकार द्वारा मूल्यों में वृद्धि जघन्य कृत्य है| दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था पर महामारी का साया पढ़ने से पहले से अनेक विपत्तियां आ चुकी है| मोदी सरकार सिर्फ मुनाफा कमाने में लगी हुई है| मोदी सरकार ने अपने शासनकाल के पिछले 7 सालों में एक्साइज ड्यूटी से 25 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा कमाया है| अजय माकन ने साथ ही यह भी कहा की पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है| मोदी सरकार के शासन काल में घरेलू तेल उत्पादन में गिरावट हुई है| सरकार सिर्फ अपना मुनाफा कमाने में लगी हुई है.
जीतू पटवारी ने चयनित शिक्षक के मुद्दों पर सरकार को घेरा :
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने चयनित शिक्षकों के मुद्दे पर शिवराज सरकार का घेराव किया है, उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार द्वारा सिर्फ जनता को छला जा रहा है, उन्होंने सीधे निशाना साधते हुए कहा की एक नेता सीएम हाउस चले गए तो एक दिल्ली हाउस में चले गए|