मप्र के इस शर्मनाक इतिहास के नायक है शिवराज, जिन्होंने सत्ता की लालच में, 7.5 करोड़ जनता की जान को डाला खतरे में – अजय सिंह

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कोरोना संकटकाल के बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर करारा निशाना साधा हैं। अजय सिंह ने कहा कि भोपाल और इंदौर में जिस तेजी से हालात बदतर हो रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश का दूर दराज इलाका कितनी खतरनाक स्थिति से गुजर रहा होगा। ग्रामीण क्षेत्रों की तो अभी तक कोई सुध नहीं ली गई हैं। 

अजय सिंह ने कहा कि वन मेन आर्मी के नायक बनने के चक्कर में एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस प्रदेश की साढ़े सात करोड़ जनता की जान खतरे में डाल दी हैं। 

उन्होंने कहा अपने निजी स्वार्थों और खरीद फरोख्त की राजनीति के संकट से घिरे शिवराज मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर पा रहे हैं। मध्यप्रदेश पूरे देश में ऐसा राज्य है जहाँ हालात निरंतर बदतर होते जा रहे हैं। मध्यप्रदेश की जनता इसके लिए उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी।

अजय सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि हम कोरोना को रोक सकते थे, लेकिन उस समय शिवराज सीएम बनने का सपना देख रहे थे। उनको सत्ता की भूख सता रही थी। अजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के इस शर्मनाक इतिहास के नायक शिवराज सिंह चौहान हैं। 

Exit mobile version