अतिथि विद्वानों के बच्चों और परिवार की हाय सरकार को ले डूबेगी – शिवराज सिंह

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा हैं। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आयोजित होने वाले आईफा अवार्ड समारोह को लेकर हमला किया हैं। 

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा की -कांग्रेस सरकार पर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोल रहा हैं। अतिथि विद्वानों और उनके परिवार की पीड़ा दूर करने और उनका हक देने की बजाय करोड़ों रुपए आईफा अवॉर्ड की चकाचौंध पर उड़ाने के लिए सरकार बावली हैं। अतिथि विद्वानों के बच्चों और परिवार की हाय सरकार को ले डूबेगी। अतिथि विद्वान नियमितिकरण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि सरकार पहले प्रदेश की समस्याओं का हल करे। 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा की – प्रदेश सरकार #IIFA2020 में व्यस्त हैं। फिल्मी सितारों के ग्लैमर में मदहोश हैं। इसे आम जनता का दर्द दिखाई नहीं दे रहा हैं। गाड़ियां फूंकी जा रही हैं, गुंडों की पौ बारह है, चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची है, लेकिन सरकार कुंभकरणी निद्रा में सो रही, आखिर कब तक सोती रहेगी?

Exit mobile version