पूर्व मंत्री ने "शिव राज" सरकार को चेताया, कहा अगर नहीं करा "ऐसा" तो करूंगा सत्याग्रह…..

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के मौजूदा विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार को एक बार फिर चेताया हैं। दरअसल, भिंड और उसके आसपास के इलाकों में हो रहे अवैध खनन को लेकर पूर्व मंत्री ने शिवराज सरकार पर बड़ा हमला बोला, साथ ही सरकार को चेताया की अगर अवैध खनन नहीं रुका तो वो 15 अगस्त को भिंड में सत्याग्रह करेंगे। 

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने कहा वह रेत खनन के मामले पर हर स्तर पर शिकायत कर चुके हैं। साथ ही कई बार राज्य सरकार को अवैध खनन रोकने के लिए पत्र लिख चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं होने पर मजबूरन उन्हें सत्याग्रह का रास्ता चुनना पड़ रहा हैं। डॉक्टर गोविंद सिंह का आरोप है कि भिंड में अवैध खनन कर रेत उत्तर प्रदेश में बेची जा रही हैं। इससे ना सिर्फ राजस्व का नुकसान हो रहा है बल्कि गलत तरीके से अवैध खनन पर नदियों को भी नुकसान हो रहा हैं। 

उन्होंने कहा कि यदि अवैध खनन पर रोक नहीं लगी तो वो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 1 दिन का सत्याग्रह करेंगे और भिंड में उपवास पर बैठेंगे। 

बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब पूर्व मंत्री ने इस मुद्दे को लेकर सवाल खड़े किये हो, वो कमलनाथ सरकार के दौरान भी इस मुद्दे पर अपनी ही सरकार का घेराव कर चुके हैं। लेकिन अब सत्तापरिवर्तन हो गया है, ऐसे में गोविंद सिंह बीजेपी सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गए हैं। और अवैध खनन के मुद्दे को  ज़ोरो शोरो से उठाया हैं। 

Exit mobile version