पूर्व मंत्री ने शिवराज सरकार को घेरा, युवाओं से कहा, कांग्रेस का साथ दें

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट : मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  बड़ा एलान करते हुए कहा कि शासकीय नौकरी (Government Job) सिर्फ प्रदेश के युवाओं को ही दी जाएगी। 

सीएम शिवराज के इस एलान के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने इस मुद्दे को लेकर आज शिवराज सरकार का जमकर घेराव किया। उन्होंने कहा, यह सरकार नौजवानों के सपने चूर-चूर करने वाली सरकार हैं। भाजपा इतनी कलाकार है कि, गंजे को भी कंघा बेच दें। 

पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा, संविधान के अनुसार 100 फीसदी नौकरी प्रदेश के ही लोगों को देना कठिन हैं। प्रदेश सरकार सपने दिखाकर तोड़ने का काम न करें।

इस दौरान पूर्व मंत्री ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि, एक बार फिर मौका है कांग्रेस का साथ दें। भाजपा से ज़रुर बदला लें। उन्होंने कहा हमको भाजपा के झूठ से लड़ना हैं।

 

Exit mobile version