तू इधर उधर की बात ना कर ग़द्दार! ये बता कि मप्र के विकास का क़ाफ़िला क्यूँ लुटा? जीतू पटवारी का सिंधिया पर हमला

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं दिग्गन विधायक जीतू पटवारी ने भाजपा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर करारा तंज कसा हैं। जीतू पटवारी ने अपने ट्वीटर अककॉउंट से सिंधिया का एक वीडियो शेयर करते हुए जमकर निशाना साधा। 

जीतू पटवारी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें सिंधिया कमलनाथ द्वारा मंत्री इमरती देवी को आइटम कहे जाने को लेकर हमला बोल रहे। सिंधिया कह रहे है इस महिला को जिन्होंने बेइज्जत किया है, जिसने इसकी अस्मिता पर सवाल उठाया है। सिंधिया इस महिला के साथ खड़ा हैं। सिंधिया हर महिला का रक्षक है। इमरती देवी ये चुनाव नहीं लड़ रही हैं। इमरती देवी के परिवार का मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया डबरा से चुनाव लड़ रहा हैं।

सिंधिया ने इस बयान पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने हमला बोला।

जीतू पटवारी ने ट्वीट कर लिखा की – सिंधिया छाती पिट पिट कर लाल पीले होकर बोल रहे हो कि यह चुनाव में में में लड़ रहा हूँ , यह चुनाव मेरा है, सबको मालूम है कि यह चुनाव आपके व्यक्तिगत अहम के कारण ही तो प्रदेश को भोगना पड़ रहा है जिस समय दुनिया कोविड से लड़ रही थी जनता का करोड़ रुपया आपके में पर ही ख़र्च हो रहा हैं। 

जबकि एक अन्य ट्वीट में पूर्व मंत्री ने लिखा की – तू इधर उधर की बात ना कर ग़द्दार! ये बता कि मध्य प्रदेश के विकास का क़ाफ़िला क्यूँ लुटा? 

वहीं, उन्होंने इस बात का दावा किया कि बड़ी तादाद में जनसमर्थन कमलनाथ जी को मिल रहा है, उससे यह साफ है कि चुनाव में 28 सीटें कांग्रेस जीतने वाली हैं। कांग्रेस दोबारा अपना परचम मध्यप्रदेश में लहरायेगी। और कमलनाथ दोबारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Exit mobile version