पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह आए कोरोना की चपेट में, चुनाव प्रचार में थे सक्रिय

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में उपचुनाव ऐसे समय हो रहे है जब कोरोना का कहर बना हुआ हैं। बता दे कि 3 नवंबर को मतदान होना है जबकि 10 नवंबर को नतीजे आने हैं। इसी उपचुनाव को देखते हुए सभी राजनैतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।सभी दिग्गज नेता अपने अपने उम्मीदवारों के लिए जमकर सभाएं कर वोट मांग रहे हैं।

लेकिन इस चुनावी समय में नेताओं के कोरोना के चपेट में आने से राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ गई हैं। अब कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पुत्र कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) कोरोना संक्रमित (Corona Infected) हो गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए दी। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा-कल रात से मुझे कोविड के हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे। मेरी कोविड की RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट अभी पॉज़िटिव आई हैं। इस दौरान मेरे संपर्क में जो भी आये हो वो कृपया अपनी जाँच करवा ले। मुझे पूरा विश्वास है की भगवान राघौजी की कृपा से जल्द ही स्वास्थ होकर आपकी सेवा में हाजिर रहूँगा।

इधर, जयवर्धन सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव होने से उनके संपर्क में आने वाले नेताओं में हड़कंप मच गया हैं। बता दे कि वो लगातार चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं। और लगातार कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता के बीच चुनावी सभाएं कर रहे हैं। ऐसे में उनके संपर्क में आने वाले नेताओं की चिंता बढ़ गई हैं। 

Exit mobile version