अपनी सरकार पर फिर हमलावर हुए पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, अब कह डाली ये बात….

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं जबलपुर ग्रामीण विधानसभा पाटन से भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने एक बार फिर अपनी सरकार का घेराव किया हैं। ये पहला मौका नहीं है जब उन्होंने अपनी सरकार पर तीखा हमला बोला हो, इस से पहले भी वो कई अपनी सरकार पर निशाना साध चुके हैं।

हालही में शिवराज सरकार द्वारा रोजगार और युवाओं को लेकर बड़ी घोषणाएं की गई, जिसपर अब पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने सीएम शिवराज से कुछ मांगे और कि हैं। अजय विश्नोई ने ट्वीट करते हुए ये मांग की हैं।

 

 

पूर्व मंत्री विश्नोई ने पहले ट्वीट में लिखा कि – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी से अनुरोध है कि व्यापम/पीईबी को भी सभी विभागों की नौकरियों के लिए एक ही परीक्षा का रास्ता अपना लेना चाहिए।

वहीं, दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी से एक और अनुरोध है कि केंद्र शासन द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में हमारे प्रदेश के नौजवानों का मुकाबला देश के उन्नत प्रदेशों के नौजवानों से होना हैं।

जबकि, तीसरे और अपने आखिरी ट्वीट में उन्होंने लिखा कि – मध्य प्रदेश के नौजवानों को इस मुकाबले में अधिक से अधिक सफलता मिले। इसके लिए ‘जिला मार्गदर्शक केंद्र’ स्थापित किया जाना चाहिए। जिसमें बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जानी चाहिए।

Exit mobile version