ट्वीटर पर आक्रामक हुए शिवराज सिंह चौहान, गोविंद सिंह पर बोला हमला

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार के मंत्री गोविंद सिंह के बयान पर हमला बोला है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि अब कांग्रेस के मंत्रियों ने यह भी कहना प्रारंभ कर दिया है कि हमारे पास बेर का पेड़ है जिसमें से पैसे निकाल कर दे दे. 

दरअसल शिवराज सिंह चौहान ने यह पलटवार मंत्री गोविंद सिंह के उस बयान पर किया हैं जिसमें वह पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हमारे पास कोई बेर का पेड़ नहीं है. जिसमें झटक के पैसे दे दे. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने खजाने को खोखला कर दिया है. उसके बावजूद भी हम जनता को राहत देने का काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में हम जनता के हित का कार्य कर रहे हैं.

शिवराज ने ट्वीट कर लिखा कि- ” मैं पूछना चाहता हूं कि जब वचन पत्र में आपने मध्य प्रदेश की जनता से तरह-तरह के वादे किए थे. तब आपके पास बेर का पेड़ था या कल्पवृक्ष था?”

 

बता दे कि शिवराज सिंह चौहान के इस बयान पर अभी किसी भी कांग्रेसी नेता का कोई बयान नहीं आया है. लेकिन आने वाले समय में कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी बयानबाज़ी के इस दौर में इस बयान के आ जाने से दोनों पार्टियों के बीच तनातनी और बढ़ सकती है. जिसका असर आगामी विधानसभा सत्र में भी दिखाई दे सकता है.

Exit mobile version