3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के आईएसआई से है सम्बन्ध? पंजाब सरकार कराएगी जांच  

कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास पर कथित ISI एजेंट (आरूसा आलम) के ठहरने पर कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों का अब क्या रुख है?

चंडीगढ़/प्रियंक केशरवानी:- पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के नई पार्टी गठन के ऐलान के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सियासी दिक्कतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. दोनों ही पार्टियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पूरी तरह मोर्चा खोल रखा है. भाजपा के नेता जहां कैप्टन को एक राष्ट्रवादी नेता का दर्जा दे रहे हैं, वहीं अब आप ने कैप्टन की देशभक्ति पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस पार्टी के नेताओं की आलोचना करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा, कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास पर कथित ISI एजेंट (आरूसा आलम) के ठहरने पर कांग्रेस नेताओं और मंत्रियों का अब क्या रुख है? क्या उस समय कांग्रेसियों को नहीं पता था कि वह ISI की एजेंट हैं?

इस मसले के गर्म होते ही पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाक महिला मित्र व पाक खुफिया एजेंसी ISI कनेक्शन की जांच करवाई जाएगी. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को देशभक्ति प्रमाण पत्र’ देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की आलोचना करते हुए, चीमा ने कहा कि देश के किसान जो शांति से विरोध कर रहे हैं, उन्हें आतंकवादी कहा जाता है. जबकि अमरिंदर जिनके घर में ‘पाकिस्तानी एजेंसी ISI की एजेंट’ अतिथि के रूप में थी, भाजपा लिए एक देशभक्त हैं। 

रंधावा ने कहा, कैप्टन अमरिंदर सिंह को बार-बार आगाह करने के बावजूद उनकी पाक महिला मित्र साढ़े चार साल तक उनकी सरकारी कोठी में रही. वह डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता को जांच के आदेश देंगे कि इसकी बारीकी से जांच की जाए. उन्होंने कहा कि ईडी केस का सामना करने और पाकिस्तानी नागरिक को शरण देने के बाद से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया है। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।