5.31 लाख में बिका वीआईपी कार नंबर 0001

5.31 लाख में बिका वीआईपी कार नंबर 0001
- भिंड के पूर्व सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद के नाम हुआ कार नं. 0001
- 8 दिन पहले शुरु हुई थी नीलामी
मध्यप्रदेश / इंदौर :
मध्यप्रदेश के इंदौर आरटीओ के नवीनतम वीआईपी नंबर 0001 को ऑनलाइन नीलामी में जरिए भिंड के पूर्व सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने 5 लाख 31 हजार रुपए में अपने नाम किया।
भिंड के पूर्व सांसद एवं रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर डॉ भागीरथ प्रसाद ने कहा कि उनके परिवार के 19 वर्षीय युवा को यह नंबर बहुत पसंद आया और उसकी खुशी के लिए उन्होंने यह नंबर लिया उन्होंने बताया कि जब वे कलेक्टर और कमिश्नर रहे थे तब भी कभी किसी गाड़ी के नंबर को लेकर उन्हें कोई उत्साह नहीं रहा। जब वे सांसद थे तब भी उन्होंने किसी गाड़ी का वीआईपी नंबर नहीं लिया। उन्होंने कहा कि नई जनरेशन के बच्चों को शायद यह सब चीजें आकर्षित करती है इसीलिए उन्होंने उनके परिवार के युवा के लिए ये नंबर लिया।
इंदौर आरटीओ में 8 दिन पहले वीआईपी नंबर के लिए बोली शुरू की थी, सूत्रों के अनुसार वीआईपी नंबर 0001 के लिए 4 दावेदार थे जिसमें सर्वाधिक बोली डॉक्टर प्रसाद ने लगाई थी जो 5 लाख 31 हजार की थी, इसके बाद उन्हे नया नंबर अलॉट कर दिया गया। इसके अलावा नंबर 0009 की बोली 1.82 लाख और नंबर 9999 की बोली 1.10 लाख रुपए रही। इस नीलामी में 50 से ज्यादा लोगों ने वीआईपी नंबर अपने नाम रजिस्टर्ड कराएं।


.jpeg)

