विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से कहा- बढ़ते तनाव से भारत काफी चिंतित है.

विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से कहा- बढ़ते तनाव से भारत काफी चिंतित है.

ईरान के बगदाद में एयरपोर्ट पर दागे गए 3 रॉकेट हमले की जिम्मेदारी अमेरिका ने ली जिसमेंईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कॉफी बढ़ गया है। जिसके बाद ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि ये विश्व युद्ध तीन की तैयारी है। जिसमें कई देशों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अपने ईरानी समकक्ष जवाद जरीफ से बात की और कहा कि भारत क्षेत्र में तनाव के बढ़ते स्तर को लेकर बेहद चिंतित है.

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि हाल की घटनाओं ने बेहद गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है. विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, “ईरान के विदेश मंत्री से अभी बात की. उन्होंने बताया कि घटनाक्रम ने बेहद गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है. भारत तनाव के बढ़ते स्तर को लेकर बेहद चिंतित है. हमने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई.” दोनों मंत्रियों के बीच यह बातचीत हाल ही में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर के अमेरिकी हमले में मारे जाने के बाद हुई है.

 

Exit mobile version