
Hathras Gangrape:- सियासी पार्टियों के लिए रणभूमि बना बिटिया का घर, 2 दिन से नहीं बना खाना
द लोकनीति डेस्क : गरिमा श्रीवास्तव:- हाथरस गैंगरेप मामला अब सियासी मामले में तब्दील हो गया है. स्थिति यह हो गई है कि राजनेताओं के आने जाने से हाथरस की बिटिया के घर में शनिवार से खाना नहीं बना है. पीड़िता की भाभी ने शनिवार को गूंथा हुआ आटा फेंक दिया था. आज भी वह जब रसोई में आटा गूंथने के लिए गई, उस वक्त भी काफी भीड़ जमा हो गई. और फिर बेटी के घर की रसोई नहीं जली. पीड़िता की भाभी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने शनिवार को बिस्किट खा कर गुजारा किया था क्योंकि लोगों का आना जाना लगातार चालू है 1 मिनट भी उन्हें चैन से नहीं रहने दिया जा रहा है..
हाथरस मामला अब एक बिटिया के गैंगरेप का मामला नहीं बल्कि सत्ता पक्ष और विपक्ष का मामला बन चुका है. एक तरफ हाथरस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा योगी सरकार पर हमलावर हुई है योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस मामले में कांग्रेस घेरती हुई नजर आई. यहां तक कि कांग्रेस लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग कर रही है. कल राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पांच लोग पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे.
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब यह पूरा मामला सीबीआई को सौंप दिया है. जिसके बाद पीड़िता के भाई ने बयान दिया कि वह इस मामले में एसआईटी की जांच से संतुष्ट हैं सीबीआई जांच नहीं चाहते हैं..
देश में आए दिन जाने कितनी बेटियां इन नरभक्षियों के हवस का शिकार होती हैं. आए दिन देश में ऐसे कृत्य होते हैं पर जो घटनाएं उजागर हो जा रही हैं उन पर राजनीतिक पार्टियां अपनी रोटी सेकने में लग गई है. उन्हें बेटियों और उनके परिजनों का दर्द नहीं दिखता बल्कि राजनीतिक रोटियां सेकने पहुंच जा रहे हैं..
पर असली दुख तो वही समझ सकता है जिसकी बेटी को इतनी बर्बरता के साथ मौत के घाट उतार दिया गया. उस पिता के कलेजे के टुकड़े को बिना चेहरा दिखाए उत्तर प्रदेश पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया.. उस मां की वेदना चीत्कार कर रही थी कि उसकी बेटी को आखिरी समय पर उसे दिखाया जाए पर किसी ने एक ना सुनी…
यह दुख शब्दों में भी बयां नहीं किए जा सकते पर पीड़िता के माता-पिता के कलेजे में लगी आग पर रोटियां सेकने राजनेता उनके घर तक पहुंच जा रहे हैं.
जाने आने वाले दिनों में इस समाज में और क्या-क्या होगा..!!