सभी खबरें

प्रदेश कोरोना के संकट से गुज़र रहा है, और शिवराज सरकार आयोग के पदों को खाली कराने में लगी है – पीसी शर्मा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – देश समेत प्रदेश में अब कोरोना वायरस का कहर बढ़ता हुआ नज़र आ रहा हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर करीब 15 पंहुच गई हैं। राजधानी भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, उज्जैन के बाद अब इंदौर में भी कोरोना के पीड़ित पाए गए हैं। जिससे अचानक से कोरोना पॉजिटिव की संख्या में इजाफा हो गया हैं।

इस समय जहां देश इस वायरस से लड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ राजनीति का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। बता दे कि इस वायरस से बचने के लिए पीएम मोदी ने देश को 21 दिनों तक लॉक डाउन करने का फैसला लिया था। पीएम मोदी के इस फैसले पर अब सियासी दौर शुरू हो गया हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पीएम नरेंद्र को आधे हाथों लिया और कहा कि 21 दिन के लॉकडाउन का निर्णय लेने में पीएम ने काफी देरी कर दी। अगर यह निर्णय जल्दी ले लिया जाता तो शायद कोविड 19 से बचा जा सकता था। 

इसके अलावा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने राज्य की शिवराज सरकार का भी घेराव किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय कोरोना के संकट से गुज़र रहा है और शिवराज सरकार मुख्य सचिव और आयोग के अध्यक्षों को पदों से हटाने का काम कर रही हैं। शिवराज सरकार ये सब बाद में भी कर सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button