सतना :- भीषण सड़क हादसा-कार और ट्रक टकराने से 7 की मौत, इतने घायल

सतना :- भीषण सड़क हादसा-कार और ट्रक टकराने से 7 की मौत, इतने हुए घायल 

 मध्यप्रदेश के सतना में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ एक कार और डंपर ट्रक टकरा जाने से 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो वहीं 5 लोग बुरी तरह से घायल हैं घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. 

 सभी घायलों को रीवा के अस्पताल ले जाया गया है. 

मृतकों में तीन महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी पन्ना जिले में पारिवारिक शोक के कार्यक्रम में शामिल होकर रीवा वापस लौट रहे थे। सभी लोग रीवा के विश्वकर्मा परिवार से थे. 

 सीएम शिवराज ने ट्वीट कर किया शोक व्यक्त

 इस घटना के बाद सीएम शिवराज ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया और कहा कि 

सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई। 

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

 

Exit mobile version